Kumbh 2019

चुनाव के मौसम में जेल से बाहर आने की इच्छा लिए लालू यादव SC पहुंचे

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

चुनाव के मौसम में जेल से बाहर आने की इच्छा लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं | आज कोर्ट ने लालू की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया | कोर्ट ने एजेंसी से 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है | लालू यादव की तरफ से चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच में पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा -लालू का स्वास्थ्य खराब है | वो लगभग 22 महीने से जेल में है | उन्हें जमानत दी जानी चाहिए | इस पर चीफ जस्टिस ने सवाल किया कि उन्हें किन किन मामलों में और कितनी सजा मिली है | सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि लालू को एक मामले में साढ़े 3 साल की सजा मिली है | एक में 5 साल की सजा मिली है और एक मामले में 7-7 साल की दो सजा मिली है | जो एक के बाद एक चलेंगी | इसके बाद सिब्बल ने कहा कि इन सभी मामलों की अपीलें हाईकोर्ट में लंबित हैं | सभी एक ही अपराध से जुड़े हुए मामले हैं | उनका मुकदमा अलग-अलग चलने की वजह से लालू को अलग-अलग सजा मिली है | लंबे अरसे से उनके जेल में रहने के चलते उन्हें जमानत दे दी जानी चाहिए | चीफ जस्टिस ने अपने साथी जजों से मशवरा करने के बाद मामले में नोटिस जारी कर दिया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?