लड़ाकू विमान राफेल का फ्रांस में शस्त्र पूजन किया जाएगा
शस्त्र पूजन विधि के लिए लड़ाकू विमान राफेल (Rafale)और राफेल में लगे हथियारों को चुना गया है | लड़ाकू विमान राफेल(Rafale) पर बकायदा रोली- चन्दन का तिलक लगाकर शस्त्र पूजन किया जाएगा | इस दौरान शस्त्र पूजा और वाहन पूजन के उपर्यक्त मंत्रोच्चारण होगा | पूजन को पूर्ण विधि से कराने के लिए पूजा पाठ में पारंगत कुशल ब्राह्मण भी मौके पर मौजूद रहेंगे | इसके लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित राज दूतावास को पंडित जी से बात कर मौके पर रहने के आदेश दे दिए गए हैं | वाहन और शस्त्र पूजन की विधि पूरी करने के बाद, नारियल भी फोड़ा जाएगा | नारियल फोड़ने का अर्थ, शस्त्र और वाहन के इस्तेमाल का श्रीगणेश करना है | शस्त्र पूजन का यह कार्यक्रम तकरीबन 10 से 20 मिनट तक का होगा |
इसके बाद पायलट की गणवेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल (Rafale) में सवार होंगे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) को उड़ायेंगे | रक्षा मंत्री तकरीबन आधे घंटे तक राफेल विमान (Rafale) को उड़ाएंगे | एयरफोर्स की भाषा में विमान उड़ाने शॉर्टी कहा जाता है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शस्त्र पूजन राफेल को भारत लाने के लिए पेरिस से डेढ़ घंटे दूर बोर्डो मेरिग्नेक एयरपोर्ट नाम के स्थान पर जाएंगे |


