कांग्रेस ने प्रणब मुख़र्जी की बेटी और मीरा कुमार के बेटे को दी नयी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल मीरा कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने दोनो की नियुक्ति की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया की पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी नो शर्मिष्ठा मुखर्जी और अंशुल मीरा कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है।अपनी पदोन्नति पर ट्वीट करते हुए, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया गांधी और रणदीप सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा ' मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर सोनिया गांधी और रणदीप सुरजेवाला जी को धन्यवाद। अंशुल मीरा कुमार जी को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर शुशकामनाएं।' सोनिया गांधी के कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लगभग एक महीने बाद ये नियुक्तियां हुई हैं।
Thanks & gratitude to Hon’ble @INCIndia President Smt. Sonia Gandhi ji for appointing me as National Spokesperson of AICC. Would like to thank Shri @rssurjewala ji as well, and extend my heartiest congratulations to Shri Anshul Meira Kumar ji. pic.twitter.com/HEMoRF6vuC
लोकसभा चुनाव में शिकस्त का सामना करने के बाद, पार्टी के कई प्रवक्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी ने यहां तक घोषित कर दिया था कि वह टेलीविज़न बहस के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं भेजेगी। इससे पहले चुनाव के दौरान काफी प्रियंका चौधरी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।












