Monday है खास, ये हैं आज की टॉप 5 खबरें
सबसे पहले बर्थडे बॉय Akshay Kumar को उनके बर्थडे पर शुभकामनायें
आज बॉलीवुड के उस स्टार का जन्मदिन है, जो अपनी फिल्मों के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं और जब फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं अपनी फिटनेस, सोशल मुद्दों पर अपनी राय, सामाजिक सहयोग, कमाई की वजह से भी लोगों के दिल में उन्होंने जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। वैसे तो उनके बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी कमाई के बारे में, जिसकी वजह से इन दिनों वो सुर्खियों में भी रहे हैं।
अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड में सबसे कमाई करने वाले स्टार्स में शामिल है। इसी साल जारी की गई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में सेलेब्स में अक्षय कुमार कमाई के मामले में नंबर 1 पर है। पहले इस लिस्ट में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का नाम भी शामिल हुआ करता था, जो अब नहीं है। अब इस लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ अक्षय कुमार का ही नाम है।
पीएम नरेंद्र मोदी जायेंगे Greater Noida, वहाँ कॉप -14 (Conference of Parties) को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी सोमवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे 12 दिवसीय कॉप -14 (Conference of Parties) को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दुनिया के 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें धरती पर जलवायु परिवर्तन, नष्ट होती जैव विविधता, मरुस्थलीकरण जैसे बढ़ते खतरों से निपटने को लेकर मंथन होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी अब सीधे दिल्ली जाएंगे जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगे. योगी रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे।
इसरो ने चाँद पर विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है। समपर्क करने की कोशिश जारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) चीफ के. सिवन ने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को लेकर रविवार को बताया कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का सटीक लोकेशन पता चल गया है। सिवन ने साथ ही बताया कि ऐसा लग रहा है कि लैंडर विक्रम ने हार्ड-लैंडिंग की होगी, हालांकि योजना उसकी सॉफ्ट-लैंडिंग कराने की थी, जो कामयाब नहीं हो सकी. लैंडर के सटीक लोकेशन का पता चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा खींचे गए थर्मल इमेज से चला है। अब जो सबसे बड़ा मुद्दा है वो ये कि इसरो के पास आगे क्या विकल्प बचे हैं।
फिलहाल लैंडर विक्रम का लोकेशन ही पता चल सका है। उससे संपर्क स्थापित करना अभी बाकी है। जो इस वक्त इसरो की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अंतरिक्ष मामलों के एक जानकार ने मीडिया को बताया है कि यदि हार्ड-लैंडिंग के बाद विक्रम चांद की सतह पर सीधा खड़ा होगा और उसके पार्ट्स को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा होगा तो उससे फिर से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अफगान शांति वार्ता रद कर दी गयी है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा अफगान शांति वार्ता रद करने के फैसले के तालिबान ने अमेरिका को धमकी दी है। तालिबान ने कहा कि इससे और अमेरिकियों की जान जाएगी। गौरतलब है कि ट्रंप ने शनिवार को इस वार्ता को रद करने का फैसला लिया था। उनके द्वारा ये फैसला काबुल कार बम बलास्ट की वजह से लिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इस ब्लास्ट में एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने वार्ता को रद करने के लिए ट्रंप की आलोचना की कहा 'इससे अमेरिका को और नुकसान होगा। इसकी विश्वसनीयता प्रभावित होगी, इसका शांति विरोधी रुख दुनिया के सामने होगा, जान-माल का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप का ये फैसला उनके अपरिपक्वता और कम अनुभव को दर्शाता है।
असम के बाद महाराष्ट्र में भी NRC की तैयारी में सरकार
असम (Assam) में 31 अगस्त को जारी हुई नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़ंस (National Register of Citizens) यानी फाइनल एनआरसी के बाद अब खबर है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार भा राज्य में असल नागरिकों की पहचान में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य का गृह मंत्रालय अवैध नागरिकों के लिए हिरासत केंद्र बनाने की तैयारी में है।
एक खबर के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय ने नवी मुंबई प्लानिंग अथॉरिटी से हिरासत केंद्र बनाने के लिए जमीन देने को कहा है। सरकार के इस कदम से अनुमान लगाया जा रहा है कि असम के बाद अब सरकार महाराष्ट्र में भी ऐसे लोगों का पता लगाएगी और उन्हें हिरासत केंद्र में रखा जाएगा।











