प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अखिल भारतीय अखाडा परिषद के संगम पर गंगा आरती करते हुए

medhaj news 17 Dec 18 , 06:01:38 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को संगम नोज पर गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करते हुए । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने त्रिवेणी संगम की आरती उतारी | पीएम के साथ इस पूजा में अखाड़ा परिषद के प्रमुख पदाधिकारी व संत भी थे | इस दौरान कुंभ की सफलता की कामना भी की पीएम के साथ पूजा -आरती के कार्यक्रम की तैयारियों पर शुक्रवार की सुबह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा की थी |

प्रयागराज कुंभ के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना से पीएम ने संगम तट पर महाआरती की । इसके बाद वह बड़े हनुमान जी का दर्शन करने गए । सीएम से मुलाकात के बाद यह जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने दी। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद के साथ पीएम कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने का संकल्प लिया । संगम तट पर होने वाली पूजा आरती में पीएम के साथ राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी थे । इनके अलावा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री महंत हरि गिरि व सभी तेरह अखाडे़ के एक -एक प्रमुख संत शामिल हुए । संगम तट पर गंगा-यमुना, अदृश्य सरस्वती की धारा पर पीएम के लिए 100 फीट लंबा व 24 फीट चौड़ा जेटी सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड ने शुक्रवार को तैयार कर ली थी । जेटी के पास पीएम का सेफ रूम तैयार किया गया है। एसपीजी ने संगम स्थल पर बनी जेटी व अन्य तैयारियों का जायजा भी लिया। पीएम के पूजा स्थल पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई थी |

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को कुंभ के पिछड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही चिंता जताई कि अगर कुंभ शुरू होने से पहले तक शहर की टूटी और खोदी गई सड़कें नहीं बनाई गईं तो लाखों श्रद्धालुओं का रेला चलने पर स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा। परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने भरोसा दिलाया है कि दिसंबर के अंत तक हर हाल में कुंभ के तहत स्वीकृत सभी सड़कों, चौराहों का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। संतों-भक्तों को किसी तरह की कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। दिव्य कुंभ की परिकल्पना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

UPCM श्री Yogiadityanath जी रायबरेली में प्रधानमंत्री Narendramodi के साथ

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: