पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की सेहत में लगातार सुधार
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है | खबर है कि अरुण जेटली (Arun Jaitley) के लंग्स से पानी निकाल लिया गया है और दवाएं दी जा रही हैं | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के मुताबिक अरुण जेटली (Arun Jaitley) की सेहत पहले से बेहतर हुई है | डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें तीन से चार दिनों तक अभी और इसी तरह से रखा जाएगा | इसके बाद ही आगे के ट्रीटमेंट पर काम किया जाएगा | इसी बीच खबर आ रही है कि अरुण जेटली (Arun Jaitley) का इलाज करने के लिए एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है और वे वापस लौट आए हैं |
पूर्व केंद्रीयमंत्री को सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते शुक्रवार सुबह 11 बजे AIIMS में भर्ती कराया गया था | जेटली (Arun Jaitley) को किडनी से संबंधित समस्याओं और कुछ संक्रमणों का इलाज चल रहा था | जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हुआ था | लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए उन्होंने यह ऑपरेशन करवाया था | यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ था पर बाद में कुछ दिक्कतें आने के कारण उन्हें एम्स स्थानांतरित किया गया था | कुछ साल पहले उनके दिल का भी ऑपरेशन हुआ था |





























