RTI से बड़ा खुलासा, प्रधानमंत्री मोदी अपने भोजन का खर्च खुद उठाते है

medhaj news 18 Dec 18 , 06:01:38 Governance

RTI से बड़ा खुलासा, भोजन पर आने वाला खर्च सरकार नहीं खुद अपनी जेब से उठाते हैं पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जानने की हर किसी में रूचि रहती है | जैसे कि वो खाते हैं, क्या-क्या उन्हें पसंद हैं | अभी तक इन सबपे RTI के माध्यम से जवाब मांगे जा चुके हैं इसी कड़ी में सागर खारी नामक व्यक्ति के द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के माध्यम पूछे गए सवाल पर बेहद चौकानें वाली जानकारी सामने आई है | प्रधनामंत्री कार्यालय की तरफ RTI के सवाल पर दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के भोजन पर आने वाला खर्च भारत सरकार नहीं बल्कि वह स्वयं वहन करते हैं |

बता दें, पीएम मोदी को अपने कुक बद्री मीणा की बनाई बाजरा रोटी और खिचड़ी पसंद है | वे अक्सर गुजराती खाना ही खाते हैं | मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं | मोदी अपने रेजीडेंस 7 रेसकोर्स पर किचन का बिल खुद ही देते हैं, क्योंकि वे इसे पर्सनल खर्च मानते हैं | ये जवाब भी एक RTI के जरिए दिया गया था |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अभी तक एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है | वे पिछले साढ़े चार साल से लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं | एक RTI अर्जी के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा था “ही इज ऑन ड्यूटी ऑल द टाइम |” वहीं प्रधानमंत्री के कपड़ों पर आने वाले खर्च भारत सरकार नहीं बल्कि वे खुद उठाते हैं | यह जवाब भी एक RTI के माध्यम से दिया गया था |

Ashish

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"