मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीतने वाली “वेनेसा” बनी मेक्सिको की पहली महिला
मानुषी छिल्लर के बाद मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब अपने नाम किया।चीन के सान्या शहर में 8 दिसंबर की रात मेक्सिको वेनेसा पोंसे डि लियोन मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। यह पल जाहिरतौर पर न सिर्फ वेनेसा के लिए बल्कि पूरे मेक्सिको के लिए बेहद खास था। खास इसलिए क्योंकि वेनेसा ये खिताब जीतने वाली मेक्सिको की पहली महिला हैं। मिस वर्ल्ड 2018 के टॉप फाइव में मिस मेक्सिको वेनेसा पोंसे डि लियोन के अलावा मिस थाईलैंड निकोलीन पिचापा लिमनकन, मिस यूगांडा क्विन अब्नेक्यो, मिस जमैका कदिजा रोबिनसन और मिस बेलारूस मारिया वसिलविच शामिल थीं।
26 वर्षीय वेनेसा को मिस वर्ल्ड का ताज भारत की मानुषी छिल्लर ने पहनाया जिन्होंने यह खिताब पिछले वर्ष जीता था। मानुषी छिल्लर ने 17 साल के अंतराल के बाद भारत को 2017 का मिस वर्ल्ड खिताब दिलवाया था। जहां तक भारत की बात है तो इस बार इस खिताब के लिए सान्या में मिस इंडिया 2018 अनुक्रीति वास ने हिस्सा लिया था। लेकिन टॉप 30 तक पहुंचने के बाद उनका सफर थम गया। लेकिन इस बात को हर कोई जानता है। जो नहीं जानता वो ये कि आखिर किस जवाब की वजह से वेनेसा को यह खिताब मिला।
दरअसल, फाइनल राउंड में वेनेसा का नंबर आने पर उनसे पूछा गया कि मिस वर्ल्ड बनने पर वे किस तरह दूसरों की मदद करेंगी? इसके जवाब में वेनेसा ने कहा कि वह अपने पद का उसी तरह इस्तेमाल करेंगी जैसा पिछले तीन साल से करती आ रही हैं। उनका कहना था कि हमें सभी का ध्यान रखना चाहिए, प्यार करना चाहिए। किसी की मदद करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। आप जब भी कभी बाहर जाएं तो कोई ना कोई ज़रूर होगा जिसे मदद की दरकार रहती है, तो आप हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहें। यही वो जवाब था जिसने वेनेसा को मिस वर्ल्ड का ताज दिलवाया। उनका यह जवाब वहां मौजूद सभी चयरकर्ताओं को पूरी तरह से सटीक लगा।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...





