Headline


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Medhaj News 12 Jul 19,17:18:18 Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मुरादाबाद की पुलिस टीम मुंबई पहुंची, लेकिन यहां पुलिस टीम को सोनाक्षी सिन्हा नहीं मिलीं | मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में हैं | बता दें, सोनाक्षी सिन्हा पर एक कार्यक्रम के नाम पर लाखों रुपये लेकर भी कार्यक्रम में न आने का आरोप है और मुरादाबाद के थाने कटघर कोतवाली में सोनाक्षी सहित 5 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है | इसी केस की जांच के सिलसिले में मुरादाबाद पुलिस की 3 सदस्य टीम मुंबई गई थी |





वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' है | इस फिल्म को लेकर हाल ही में सोनाक्षी ने कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्यों समाज में आज भी सेक्स एक टैबू है | सोनाक्षी ने बताया था - फिल्म की एक-लाइन की पिच सुनने पर 'एक लड़की की कहानी जिसे उसके मामा का सेक्स क्लिनिक विरासत में मिलती है' - मुझे लगा कि किसी ऐसी फिल्म के लिए वे मुझसे संपर्क भी कैसे कर सकते हैं | लेकिन जब मैंने पूरी कहानी सुनी, मैंने कहा कि मुझे यह फिल्म जरूर करनी चाहिए क्योंकि यह एक बहुत ही प्रासंगिक और महत्वपूर्ण विषय है जिस पर चर्चा की जानी चाहिए |





वहीं सोनाक्षी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में भी व्यस्त चल रही हैं | सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'दबंग 3' इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl