सारा अली खान की पुरानी फोटो देख दंग रह जायेंगे आप
वैसे तो सारा अली खान काफी फिट नज़र आती है। उन्हें देखने से तो हम बिलकुल नहीं कह सकते कि कभी वह मोटी भी रही होंगी। मगर हल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर करी है जिसमे वह अपनी माँ के साथ है। और काफी मोटी भी लग रही है। सेलेब्स के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर उनकी फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सारा फोटो में काफी मोटी नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले सारा अली खान ने काफी वजन कम किया था। सारा अली खान अपने फोटोज- वीडियोज और फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों के साथ में फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। वहीं दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका कभी छोड़ते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है।फिल्म लव आजकल की सीक्वल कही जा रही निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ एक खास किरदार में रणदीप हुडा भी हैं। सारा के फोटो पर कार्तिक आर्यन ने भी कमेंट किया है।
कार्तिक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये लड़की सारा की तरह लग रही है।' सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ सिंबा में नजर आई थीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म, वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन का रीमेक शामिल है। सारा जहां इम्तियाज की फिल्म का शूट खत्म कर चुकी हैं तो वहीं कुली नंबर वन की शूटिंग जारी है।




