सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजॉन से मंगाया हेडफोन, मिला लोहे का टुकड़ा

Medhajnews 13 Dec 18,17:41:07 Entertainment

आप ने देखा होगा की आए दिन ऐसी तमाम खबरें आती हैं कि फलां आदमी ने ऑनलाइन शॉपिंग करके कुछ सामान मंगाया और बॉक्स में उसे लकड़ी का टुकड़ा या साबुन मिला। अभी तक अधिकतर आम आदमी ही ऑनलाइन शॉपिंग के शिकार होते थे लेकिन इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। सोनाक्षी ने इसकी शिकायत अपने ट्विटर पर की थी।

हम आप को बता दे की सोनाक्षी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन से बॉस कंपनी का हेडफोन ऑर्डर किया था लेकिन डिलिवरी के बाद जैसे ही उन्होंने बॉक्स खोला तो बॉक्स में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। सोनाक्षी ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि अमेजॉन के द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

Hey @amazonIN! Look what i got instead of the @bose headphones i ordered! Properly packed and unopened box, looked legit... but only on the outside. Oh and your customer service doesnt even want to help, thats what makes it even worse. pic.twitter.com/sA1TwRNwGl

— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) December 11, 2018

सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैंने अमेजॉन से हेडफोन मंगवाया था लेकिन बदले में मुझे क्या मिला है, आपलोग देख सकते हैं। देखने में यह पैकेट असली लग रहा है लेकिन सिर्फ बाहर से और हां, आपका कस्टमर सर्विस भी मदद करना नहीं चाहता है जिसके कारण इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई है।

Uh-oh! This is unacceptable! Apologies for the recent ordering experience and the subsequent correspondence with our support team. Please share your details here: https://t.co/vIE01Lj9nJ, we'll get in touch with you directly. ^JC

— Amazon Help (@AmazonHelp) December 11, 2018

वहीं सोनाक्षी की शिकायत पर अमेजॉन ने भी जवाब देते हुए कहा, 'यह स्वीकार नहीं है और हम इसके लिए माफी मांगते हैं। कृपया पूरी जानकारी यहां शेयर करें। हम आपसे संपर्क करेंगे।' सोनाक्षी के ट्वीट के बाद लोगों ने अमेजॉन की जमकर खिंचाई की है। आप को बता दें कि हेडफोन की कीमत 18,000 रुपये है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'