कपिल शर्मा की हुई गिन्नी, शादी के बाद रिसेप्शन की तैयारी

medhaj news 13 Dec 18,12:32:35 Entertainment
kapil2.jpeg

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली है। दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है। कपिल जहां ग्रीन गोल्डन शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा कपिल ने पगड़ी पहनी और उनके हाथ में तलवार भी दिखी। शादी के दौरान भी कपिल हल्की दाढ़ी में ही नजर आए। स्टेज पर पहुंचते ही कपिल और गिन्नी ने हंसते हुए मीडिया को पोज दिए।

शादी के बाद कपिल 2 रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल होंगे। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा भी कपिल की शादी अटेंड कर रहे हैं। साथ ही फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कपिल-गिन्नी को अपने अंदाज में शादी की बधाई दी है। सुदर्शन ने सेंड आर्ट बनाकर कपल को शुभकामनाएं दीं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”