सेक्रेड गेम्स 2 के गुरु जी का किस्सा सुन आप भी भावुक हो जायेंगे
'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' और 'सीक्रेड ग्रेम्स 2' के 'गुरु जी' का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी कपिल शर्मा के शो पर गए थे। इस शो पर और भी लोग थे। इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ मनोज बाजपेयी और कुमार विश्वास भी थे। शो पर मज़ाक मज़ाक में पंकज त्रिपाठी ने एक किस्सा सुनाया जिससे वह भावुक हो गए।
उन्होंने खुद यह वीडियो वायरल किया। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं 'एक बार मनोज बाजपेयी जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में गए थे। उस वक्त मैं किचन का सुपरवाइजर था। मुझे पता चला कि मनोज बाजपेयी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन वह होटल से रवाना हुए और अपनी चप्पलें कमरे में भूल गए। पंकज ने आगे कहा- 'मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करके मत रखों मुझे दे दो। 'यह किस्सा बताते हुए पंकज भावुक हो गए। इसके बाद मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उन्हें गले लगा लिया। पंकज त्रिपाठी ने इस वीडियो को खास कैप्शन के साथ ट्विटर पर साझा किया है। पंकज ने लिखा- 'जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया। एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।'
पंकज के इस पोस्ट के बाद मनोज बाजपेयी भी खुद को रोक नहीं पाए। मनोज बाजपेयी ने लिखा- 'पंकज जी, आपकी सफलता और विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है। सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें। धन्यवाद बाबू मेरे।' आपको बता दें, पंकज त्रिपाठी ने 15 साल पहले 'रन' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पंकज ने छोटा सा किरदार निभाया था।




