बिग बॉस के घर से आज ये कंटेस्टेंट हो सकता है बाहर
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में ड्रामा तो चलता ही रहता है | अब बिग बॉग (Bigg Boss 13) के घर से एक बड़ी खबर आ रही है | ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस के घर से आज अरहान खान (Arhaan Khan) को बेघर किया जा सकता है | माना जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) उन्हें इस हफ्ते घर से बाहर कर देंगे | इस संबंध में बिग बॉस खबरी नामक इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) पर एक पोस्ट किया गया है | यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर से इस हफ्ते सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट बाहर निकाला जाएगा | चर्चा के मुताबिक सलमान खान इस इस दौरान दो बॉटम कंटेस्टेंट का नाम बेघर करने के लिए ले सकते हैं |
इनमें अरहान खान और हिमांशी खुराना का नाम सामने आ रहा है | लेकिन माना जा रहा है कि इनमें से अरहान खान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है | बता दें कि बिग बॉस 13 में अरहान खान और रश्मि देसाई की जोड़ी घर में खूब जम रही है | ऐसे में अगर अरहान खान घर से बेघर होते हैं तो रश्मि देसाई के लिए यह झटका होगा | साथ ही यह भी चर्चा थी कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को भी घर से बेघर किया जा सकता है | लेकिन ऐसा माना गया कि उन्हें अधिक वोट मिलने के कारण वह बच गए | लेकिन अब अरहान खान के जाने के बाद खेसारी लाल यादव पर भी खतरा मंडरा सकता है | क्योंकि वह लोगों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे हैं |






















