सोने में आई बड़ी गिरावट, ये है आज के दाम
सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 110 रुपये गिरकर 32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। सोने की कीमतों में इस गिरावट की वजह राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों को माना जा रहा है। वहीं सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग के बाद चांदी 25 रुपये की गिरावट के साथ 38,550 रुपये प्रति किलो हो गई। दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ क्रमशः 32,540 रुपये और 32,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। व्यापारियों के मुताबिक कीमतों में गिरावट की वजह स्थानीय ज्वेलर्स और नकारात्मक वैश्विक संकेतों से मांग का कमजोर होना है।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग का कमजोर होना और वैश्विक बाजार में नकारात्मक संदेश होना है. सोने की 8 ग्राम वजनी गिन्नी की कीमत 25,000 रुपये प्रति इकाई पर बनी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,242.08 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 14.57 डॉलर प्रति औंस रहा | हाजिर चांदी का भाव 25 रुपये की टूट के साथ 38,550 रुपये और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 22 रुपये घटकर 38,181 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 74,000 रुपये और बिकवाली भाव 75,000 रुपये पर ही बना रहा.
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...










