कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

medhaj news 11 Dec 18 , 06:01:38 Business & Economy

कोहरे के नाम पर इस बार भी रेलवे ने उत्तर भारत की महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे ने जनता एक्सप्रेस और एसी डबल डेकर सहित उत्तर भारत की 30 ट्रेनों को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। जबकि 25 ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। दो ट्रेनों के बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

15 फरवरी तक निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें

14523/24 अंबाला-हरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 14307/08 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, 14221/22 फैजाबाद-कानपुर इंटरसिटी, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 14265/66 जनता एक्सप्रेस, 14003/04 नई दिल्ली माल्दा एक्सप्रेस, 14673/74 शहीद एक्सप्रेस, 15209/10 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस, 13257/58 दानापुर आनंद विहार जनसाधारण, 13119/20 सियालदह आनंद विहार, 11109/10 लखनऊ झांसी इंटरसिटी, 12179/80 आगरा इंटरसिटी, 12583/84 आनंद विहार डबल डेकर

इन ट्रेनों के कम होंगे फेरे

ट्रेन 13239/40 पटना कोटा एक्सप्रेस के फेरे में सप्ताह में एक दिन कटौती की जाएगी। इसी तरह ट्रेन 13307/08 गंगा सतलज एक्सप्रेस और 15203/04 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस के फेरे में भी एक दिन की कटौती की जाएगी। ट्रेन 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को और 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेगी। जबकि 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस लखनऊ में प्रत्येक बुधवार और 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस शुक्रवार को लखनऊ नहीं आएगी। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल प्रत्येक मंगलवार, 13006 अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल गुरुवार को लखनऊ नहीं आएगी। ट्रेन 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस शनिवार को लखनऊ नहीं आएगी। ट्रेन 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को लखनऊ में निरस्त होगी। ट्रेन 11123/24 बरौनी-ग्वालियर मेल सप्ताह में दो दिन और 12595/96 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस शुक्रवार को और 15706 दिल्ली-चंपारण हमसफर एक्सप्रेस शनिवार को नहीं आएगी।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: