3 कारणों से शेयर बाजार में आ सकता है बदलाव
medhaj news 11 Dec 18 , 06:01:38 Business & Economy
शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में मंगलवार को सोमवार से भी बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. बाजार में भूचाल की आशंका के पीछे 3 बड़े कारण बताए जा रहे हैं.
- पटेल के इस्तीफे का शेयर बाजार पर असर दिखना लाजिमी है. जानकारों का कहना है कि उर्जित पटेल का इस्तीफा बाजार के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
- पांच राज्य विधानसभाओं के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर तक रूझानों का स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा. लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल में जिस तरह बीजेपी पिछड़ती हुई दिखाई दी, उसका असर सोमवार को शेयर बाजार में भी दिखा. वैसे तो एग्जिट पोल को ही बाजार सहन नहीं कर पाया और सोमवार को लुढ़क गया. शेयर बाजार बंद होते-होते सेंसेक्स में 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
- सोमवार को दिनभर शेयर बाजार में दबाव देखा गया, जिस वजह से कारोबार के अंत में सेंसेक्स 713.53 अंकों की गिरावट के साथ 34,959.72 पर और निफ्टी 205.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,488.45 पर बंद हुआ. 713 अंकों की गिरावट मामूली गिरावट नहीं है. पहले दिन की गिरावट दूसरे दिन बाजार पर हावी हो सकती है, और मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही लुढ़क सकता है.
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...









