Headline



पेट्रोल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा

Medhaj News 28 Jul 19 , 06:01:39 Business & Economy

पेट्रोल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि कोलकाता में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.14 रुपये, 75.75 रुपये, 78.75 रुपये और 75.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि, चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.18 रुपये, 68.29 रुपये और 69.36 रुपये और 69.9० रुपये प्रति लीटर बन हुए हैं।





बाजार विश्लेषक बताते हैं कि कच्चे तेल के भाव में बहरहाल तेजी की संभावना कम है क्योंकि मांग कमजोर है। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (एनजीर् व करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा, 'तेल की वैश्विक मांग कमजोर होने के कारण कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है, जैसा कि पिछले सप्ताह हमने देखा कि सारे तेजी के कारक मौजूद होने के बावजूद कच्चे तेल का भाव सीमित दायरे में रहा। ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को नहीं तोड़ पाया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित