मिलिंडा तथा बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

20-9-2014 5.35PM IST


Medhaj News: प्रसिद्ध अमेरिकी आई टी सिरमौर बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मिलिंडा गेट्स के साथ आज प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री के सामुदायिक स्व च्छ ता प्रयासों, विशेषकर शिशु स्वाथस्य्धा के प्रमुख प्रेरक एवं महिलाओं तथा लड़कियों की सुरक्षा और सम्मा‍न के विशेष कारक के रूप में स्ववच्छ ता पर प्रधानमंत्री द्वारा बल दिए जाने की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री जन-धन योजना विषय पर भी बातचीत हुई। बिल तथा मिलिंडा गेट्स ने वित्तीरय समावेश के लिए प्रधानमंत्री की प्राथमिकता की सराहना की तथा वित्तीमय सेवाओं तक सभी की पहुंच के बारे में प्रधानमंत्री की सोच को समर्थन दिया।

बिल गेट्स ने सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम में चार महत्व>पूर्ण टीके शामिल करने में भारत के प्रयासों की सराहना की। बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इस क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी जारी रखने के प्रति दिलचस्पीए व्य क्तं की।

प्रधानमंत्री ने बिल एवं मिलिंडा गेट् फाउंडेशन के लोक उपकारी तथा लोक हित से जुड़े कार्यों की भावना की प्रशंसा की। उन्होंिने उत्तेर प्रदेश तथा बिहार में स्वाहस्य्ार देखभाल में फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की तथा उनके साथ सरकार के वर्तमान कार्यक्रमों को जोड़ने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बिल एवं मिलिंडा गेट्स ने गुजरात में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की स्वािस्य्मर सुविधाओं को शामिल करके बेहतर संस्थाजगत परिणाम देने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने बिल एवं मिलिंडा गेट्स से टेक्नोकलॉजी के इस्तेसमाल से अपशिष्टण जल प्रबंधन के जरिए शहरी क्षेत्र से लगी भूमि की सिंचाई तथा जैविक खेती को प्रोत्साेहन देने के बारे में अपने विचारों को साझा किया। इस भेंट में किशोर लड़कियों में पोषण के प्रति जागरूकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।