जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने नया इतिहास बनाया

medhaj news 13 Dec 18 , 06:01:38 India

न्यायालय में बहुत केस बाकी हैं ऐसा सब ही मानते है मगर उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के बरिष्ठ जस्टिस श्री अग्रवाल ने यहाँ भी जस्टिस किया उन्होंने एक लाख बारह हज़ार मुकदमो का निपटारा किया और नया इतिहास बनाया, इसमे दस हज़ार आठ सौ पंद्रह मामले लखनऊ पीठ के भी है, एक हज़ार सात सौ अठ्ठासी फैसले पुस्तको में प्रकाशित योग्य माना गया, नयायाधीश अग्रवाल पांच अक्टूबर 2005 में नियुक्त हुये थे, श्री अग्रवाल अपने निर्भीक स्वभाव से कड़े फैसले देने के आदि है

जस्टिस सुधीर अग्रवाल का परिचय

जस्टिस सुधीर अग्रवाल का जन्म 24 अप्रैल 1958 को उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में हुआ। इनकी शुरुआती शिक्षा वहीं पर हुई। इन्होंने विज्ञान से स्नातक की पढ़ाई आगरा यूनिवर्सिटी में की और 1977 में यह ग्रेजुएट बने। इसके बाद उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से लॉ किया और 1980 में कानून की डिग्री हासिल करने के बाद यह बतौर अधिवक्ता के रूप में 5 अक्टूबर 1980 को एनरोल्ड हुए। जस्टिस अग्रवाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की और टैक्स, सिविल और इलेक्ट्रिसिटी मामलों की वकालत करने लगे। बेहद प्रतिभावान सुधीर अग्रवाल जल्द ही इलाहाबाद के अच्छे वकीलों में गिने जाने लगे। जल्द ही वह यूपी पावर कारर्पोरेशन, राजकीय निर्माण निगम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और फिर हाईकोर्ट में सरकारी वकील बने। 9 सितंबर 2003 को उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया। 10 अप्रैल 2004 को यह सीनियर एडवोकेट नामित किए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता बनने के बाद 5 अक्टूबर 2005 को इन्हें एडिशनल जज के रूप में नियुक्त किया गया और 10 अगस्त 2007 को इन्हे परमानेंट जज के रूप में शपथ दिलाई गई। इनका कार्यकाल 23 अप्रैल 2020 तक का है। मौजूदा समय में जस्टिस सुधीर अग्रवाल प्रयागराज (इलाहाबाद) में ही रहते हैं। और जस्टिस विक्रम नाथ के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता है ।

नोट बंदी समर्थक शशिकांत नये rbi गवर्नर बने

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: