नोट बंदी समर्थक शक्तिकांत दास नये rbi गवर्नर बने

medhaj news 12 Dec 18 , 06:01:38 India

शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है | एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आर्थिक मामलों के विभाग के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर तीन साल के लिए नियुक्ति को मंजूरी दे दी | " सोमवार को पटेल के तत्काल प्रभाव से दिए गए इस्तीफे के बाद नए गवर्नर की रेस में शक्तिकांत दास सबसे आगे चल रहे थे | नियुक्ति से पहले मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच मुलाकात हुई | इस मुलाकात के बाद शक्तिकांत दास के नाम पर मुहर लगी | मौजूदा समय में दास वित्त आयोग के सदस्य हैं | गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को घोषित हुई नोटबंदी के वक्त वित्त सचिव रहे दास ने नोटबंदी की पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई थी |

कौन हैं शक्तिकांत दास?

शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं | दास दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नात्कोत्तर हैं | वे अपने 37 वर्ष के लंबे कार्यकाल में केंद्र और राज्य में ज्यादातर आर्थिक एवं वित्त विभागों में ही तैनात रहे | शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय में पहली बार 2008 में संयुक्त सचिव के तौर नियुक्त किया गया, जब पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे | इसके बाद संप्रग सरकार में जब प्रणब मुखर्जी ने वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला तब भी वह इसी मंत्रालय में डटे रहे और पहले संयुक्त सचिव के तौर पर और फिर अतिरिक्त सचिव के रूप में लगातार पांच साल वह बजट बनाने की टीम का हिस्सा रहे | यह कार्यकाल चिदंबरम और मुखर्जी दोनों के समय रहा | सितंबर 2015 में शक्तिकांत दास आर्थिक मामले विभाग में स्थानांतरित किये गये, जहां उन्होंने नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | नोटबंदी के बड़े झटके के दौरान सरकार का बचाव करते हुये उन्होंने न केवल आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि अर्थव्यवस्था में 500 और 2,000 रुपये का नया नोट जारी करने और इसकी आपूर्ति बढ़ाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई | शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर होंगे | उनकी बेदाग सेवा के दौरान उनके खिलाफ एक प्रतिकूल बात उस समय हुई थी जब भाजपा सांसद सुब्रमणियम स्वामी ने परोक्ष रूप से आरोप लगाया था कि उन्होंने महाबलिपुरम (तमिलनाडु) में एक जमीन को हड़पने के मामले में चिंदबरम की मदद की है | यह मामला उस समय का बताया गया जब दास तमिलनाडु में उद्योग सचिव थे |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: