Kumbh 2019

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा - सिद्धू कांग्रेस की छवि बिगाड़ रहे

Medhaj News 20 May 19 , 06:01:39 India

रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की अंदरूनी लड़ाई जगजाहिर हो गई थी | अमरिंदर सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा - सिद्धू मेरी जगह सीएम बनना चाहते हैं | इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, 'सिद्धू कांग्रेस की छवि बिगाड़ रहे हैं, पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए |' कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्री सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह असली कांग्रेसी होते तो अपनी शिकायतों के लिए चुनाव का वक्त नहीं चुनते |





पटियाला में मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे कैप्टन ने पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू को लेकर ये बातें कहीं | कैप्टन ने कहा - यह पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है कि वो सिद्धू के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, लेकिन एक पार्टी के तौर पर कांग्रेस को अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए | उन्होंने कहा कि मेरी उनसे कोई निजी शिकायत नहीं है, उन्हें मैं बचपन से जानता हूं | संभवतः वह महत्वाकांक्षी हैं और सीएम बनना चाहते हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की