Kumbh 2019

एग्जिट पोल: ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं - ममता बनर्जी

Medhaj News 20 May 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया | रविवार की शाम आए एग्जिट पोल के बाद बीजेपी को बहुमत हासिल होते हुए दिखाई दे रही है | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को 'अटकलबाजी' करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस 'रणनीति' का इस्तेमाल ईवीएम में 'गड़बड़ी' करने के लिए किया जाता है | उन्होंने ट्वीट किया - मैं एग्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती | यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है | मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं | उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को एग्जिट पोल के बारे में कहा कि ये वास्तविक परिणाम नहीं हैं | उपराष्ट्रपति ने कहा - एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं होते | हमें यह समझना चाहिए | 1999 से अधिकतर एक्जिट पोल गलत हुए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की