एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को राष्ट्रपति ने दी बधाई

20-9-2014 7.15PM IST


Medhaj News: पनिशानेबान जीतू राय ने शनिवार को एशियाड में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इस बार का पहला पीला तमगा दिलाया। आईएसएसएफ की वर्ल्ड रैंकिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू वर्ल्ड नंबर एक और 50 मीटर में वो नंबर पांच पर हैं। इससे पहले निशानेबाज श्वेता चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स-2014 में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए श्री जीतू राय को और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए सुश्री श्वेता चौधरी को बधाई दी है। इन दोनों विजेताओं को अलग-अलग भेजे गये संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, ‘‘देश का ध्वज ऊंचा रखने के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सभी भावी स्पर्धाओं के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।’’