विरासत के संघर्ष में अमेठी हलाल

14-9-2014 4.35PM IST


Medhaj News: अपने ही घर में कांग्रेस के बुरे दिनों का सबब बनी संजय सिंह के विरासत की लड़ाई, जिसके चलते अमेठी की जनता और पुलिस के बीच हुई झड़प में भारी हिंसक संघर्ष हुआ.

अमेठी के राजा संजय सिंह की पूर्व पत्नी के बेटे अनंतविक्रम सिंह ने संजय सिंह के गैरहाजरी में राजमहल पर कब्जा कर लिया | संजय सिंह के आने की खबर को लेकर पूर्व पत्नी गरिमा सिंह के बेटे की सहानुभूति में लोग राजमहल के परिसर में जमा हो गए , जहाँ पर पुलिस और सुरक्षा का बंदोबस्त पहले से मौजूद था |

संजय सिंह के आने पर पुलिस ने जनता को पीछे हटने को कहा इस पर झड़प हो गई | इस झड़प में जनता की तरफ से पथराव होने के साथ- साथ पुलिस बालो की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई | ताज़ा जानकारी के मुताबिक हिंसक संघर्ष में कई लोग जख्मी हुए है जिसमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं | शुत्रों के हवाले मिली खबर के मुताबिक एक पुलिस वाले की घटनास्थल पर मौत हो गई | पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर जनता को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा | इस पुलिसिया बर्बरता में कई लोग जख्मी हुए |

क्या था मामला

संजय सिंह की पहली पत्नी के बेटे अनंतविक्रम सिंह और संजय सिंह के बीच विरासत का पारिवारिक विवाद चल रहा है. जिसमे पूर्व पत्नी गरिमा सिंह के प्रति जनता की सहानुभूति के चलते संजय सिंह के आने की खबर से राजमहल परिसर में गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था

पत्रकारों पर भी चलाई लाठियां

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक घटना स्थल पर मामले को कवर कर रहे पत्रकारों पर भी पुलिस ने बर्बरता से लाठियां बरसाई | जिसके चलते बड़ी संख्या में पत्रकार घायल हुए हैं |