बाढ़ पर हाफिज सईद के आरोप निरर्थक : वैदिक

10-9-2014 6.40pm IST


Medhaj News: तथाकथित आतंकी सरगना और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के साथ हुई चाय पार्टी की गर्मजोशी ठंडी पड़ने लगी है. चाय की मिठास का जो जादू मीडिया रिपोर्टों में देखने को मिला था वेद प्रताप वैदिक के बयानों में फिलहाल गायब नज़र आ रहा है. हाफिज सईद से मिल कर सनसनी बंनने वाले विवादित पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने कश्मीर और पाकिस्तान में आई बाढ़ के बारे में हाफिज सईद के आरोपों को निरर्थक करार दिया है. इस प्रकार के बयानों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया कृत्य बताया है. गौरतलब है कश्मीर और पाकिस्तान में आई बाढ़ के सिलसिले में हाफ़िज़ सईद ने आरोप लगाया था कि इस बाढ़ में भारत का हाथ है. साथ ही साथ भारत द्वारा पाकिस्तान को सहयोग का आफर भी मज़ाक बताया था.

वेद प्रताप वैदिक ने कहा “पाकिस्तान में लाखों लोग ऐसे हैं जो पाकिस्तान में आई किसी प्राकृतिक आपदा के लिए भी भारत को ही गुनाहगार ठहराते हैं”. उन्होंने आगे कहा कि हाल में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के हिस्सों में आई बाढ़ के लिए लोगों ने चीन को दोषी करार दिया था. अफवाहें ऐसी भी रहीं कि चीन ने बाँधों से पानी छोड़ दिया जिससे नेपाल के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी तबाही हुई.

ऐसी अफवाहें फ़ैलाने वालों की कोई कमी नहीं. ऐसे बयानों से भारत की बदनामी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों पर सावधान रहना होगा.