मंगल की नजदीकी कक्षा में पहुंचा भारत
चौबीस तारीख को मंगल गृह पर उतरेगा भारतीय उपग्रह
मेधज न्यूज़ का खुलासा: ठीक ढाई बजे होगी स्पीड घटाने के लिए मेन लिक्विड इंजन में फायरिंग
22-9-2014 1.45AM IST
Medhaj News: पिछले साल नवम्बर में मंगल के लिए छोड़ा गया भारतीय उपग्रह मंगल की नजदीकी कक्षा में पहुँच गया है. 300 दिनों की यात्रा के बाद मंगलयान के पहुँचने से इसरो और भारतीय वैज्ञानिक समुदाय में हर्ष का माहौल है.
इस अभियान की सफलता के साथ भारत अमेरिका, रूस और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के बाद दुनिया का चौथा देश बन कर अग्रणी कतार में शामिल होगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान ने ट्वीट करके बताया कि मार्स ऑर्बिटर मिशन यानि मंगलयान मंगल की गुरुत्वीय कक्षा में पहुँच गया है.
विगत 17 सितम्बर को इसरो वैज्ञानिकों ने मंगल के गुरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कमांड लोड किया था. प्रस्तावित कार्यक्रमों में आज दोपहर ढाई बजे मंगलयान की रफ़्तार कम करने के लिए मेन लिक्विड इंजन में फायरिंग की जाएगी. उपग्रह के वेग को नियंत्रित करने के लिए कंप्यूटर नियंत्रित संचार प्रणाली के पूर्वाकलन के अनुरूप तयशुदा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के अंतर्गत किये जा रहे हैं.
चौबीस तारीख को मंगल गृह पर उतरेगा भारतीय उपग्रह. भारतीय वैज्ञानिकों की इस बड़ी कामयाबी पर मेधज न्यूज की विशेष रिपोर्ट का इन्तिज़ार कीजिये...