जनधन खाते से अब नहीं निकाल पाएंगे ज्यादा कैश, तय हुई लिमिट
नोटबंदी के बाद से ही सरकार हर रोज कोई न कोई नया नियम लागू करती रहती है। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटबंदी के लिए नया सर्कुलर जारी कर ऐलान किया है कि अब प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों 1 महीने में कैश निकालने के लिए लिमिट तय कर दी गई है।
अब केवाईसी ग्राहक महीने में 10,000 रुपए और गैर केवाईसी ग्राहक 5000 रुपए ही कैश निकाल सकते हैं।
आपको बता दें, 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद से ही जनधन अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा रकम जमा होने लगी थी।
माना जा रहा है कि जनधन अकाउंट के जरिए लोग अपना कालाधन सफेद करने पर लगे हैं, इस फैसले से उन लोगों पर भी भारी चोट पड़ी है।
Bits of popular news
