मां-बाप की उम्मीदों के तले लड़की के जस्बातों को बयां करता है दंगल का ‘गिलेहरियां’ सॉन्ग!

medhaj news  |  World  |  30 Nov 16,10:40:41  |  

आमिर खान की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘दंगल’ फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम है ‘गिलेहरियां’।

इस गाने में बहुत ही खूबसूरती से उस लड़की के जस्बातों कि कहानी दिखाई गई है, जो बड़ी हो रही है.. जिसे थोड़ी-सी अजादी मिली है। ‘गिलहेरियां’ गाना में गीता फोगट के टीनएज में पहलवानी की ट्रेनिंग का दौर दिखाया गया है कि वो कैसे वो ट्रेनिंग के दौर में अपने जस्बातों की लहर में अपने बापू महावीर फोगट की मेहनत को ट्रेनिंग अकेडमी जाकर भूल जाती है।

वहीं दूसरी ओर महावीर (आमिर खान) गीता के इस व्यवहार से परेशान दिखाई दे रहे हैं और अपनी दूसरी बेटी को ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं।