अगर कर रहे हो अरेंज मैरिज, तो अपने पार्टनर से पूछ लें यह 5 सवाल!
हमारे देश में लव मैरिज से ज्यादा अरेंज मैरिज का चलन है। वो चाहे खुद की मर्जी से हो या फिर घरवालों के दवाब से। अक्सर ऐसा होता है कि कई बार अरेंज मैरिज के बाद हमें अपने पार्टनर के बारे में ऐसी-ऐसी बातें पता चलती है, जो आगे चलकर दोनों के बीच दरार पैदा कर देती है।
अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की को एक बार शादी से पहले मिलने का मौका मिलता है, लेकिन लड़का-लड़की शर्म के मारे बात ही नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं, अरेंज मैरिज के लिए वो मौका कितना महत्वपूर्ण होता है। इसी मौके का सही इस्तेमाल कर आप अपने होने वाले पार्टनर के बारे वो सब जान सकते हैं, जो आप जानना चाहते हैं।
चलिए, आज जानते हैं वह सवाल जिन्हें अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पुछें...
शौक और आदतें- उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जानें। अपने लाइफ-पार्टनर में वो क्या चीजें चाहते हैं? इन सब बातों के बाद दोनों के ही लिए फैसला लेना आसान हो जाता है।
जॉब है कितना जरूरी- यदि आप जॉब करने वाली महिला हैं तो अपने होने वाले पार्टनर से आगे चल कर आपने अपने करियर के बारे में सोच रखा हो उसे जरूर डिस्कस कर लें। ताकि आगे चल कर दोनों के बीच मनमुटाव न हो।
सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी- शादी के बाद कई प्रकार की सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी बढ़ जाती है, तो उनसे साफ तौर पर पूछें लें कि क्या वो पूरी तरह से इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।
परिवार और घर के प्रति जिम्मेदारियां- शादी के बाद घर-परिवार की कौन-कौन सी जिम्मेदारियों को संभालना होगा इसके बारे में डायरेक्टली पूछें।
पेरेंट्स की जिम्मेदारी- कई लड़कियां चाहती हैं कि वह शादी के बाद भी अपने परिवार वालों की फाइनेंशियली हेल्प करती रहें। यदि आपके साथ भी ऐसा है, तो इस बारे में बात करना न भूलें ।
