Headline



पाकिस्तान में बेलगाम महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर

Medhaj News 25 Dec 19,23:05:57 World
daal.png

पाकिस्तान में बेलगाम महंगाई (Pakistan Inflation Rate 2019) ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है | सब्जियों के बाद अब दालों की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गई है | पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मूंग समेत कई दालों के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए है | रिटेल मार्केट में मूंग 220-260 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है | वहीं, चने की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है | इसके अलावा चीनी के दाम बढ़कर 75 रुपये के पार पहुंच गए है | आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीबीएस यानी ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के मुताबिक, महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है | कंज्यूमर महंगाई दर बढ़कर 12.7 फीसदी हो गई है | यह 9 साल में सबसे ज्यादा है | पाकिस्तान के बड़े होलसेल मार्केट डांडिया बाजार के कारोबारी ने डॉन न्यूज को बताया कि एक महीने पहले दालों की कीमतें 170-185 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो कि दिसंबर में बढ़कर 210-225 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है |





कारोबारी का कहना है कि पंजाब प्रांत में 40 किलोग्राम दाल की कीमत 6800 रुपये से बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 7500 रुपये पर पहुंच गई है | दाल की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह जमाखोरी को बताया जा रहा है | कराची होलसेल ग्रोसर्स एसोसिएशन के हेड अनीस मजीद का कहना है कि मूंग समेत कई दालों को थाइलैंड और म्यामांर से मांगाया जा रहा है | लेकिन कीमतें अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ने लगी है | इसीलिए घरेलू बाजार में दाम बढ़ रहे हैं | पाकिस्तान में टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं | एक किलोग्राम टमाटर की कीमतें 425 रुपये हो गई है | पाकिस्तान में अगले 12 महीनों में महंगाई दर 15 फीसदी रहने का अनुमान है | वित्त वर्ष 2019 के लिए यह अनुमान 7.3 फीसदी है, जबकि 2018 में महंगाई 3.9 फीसदी थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?