सिंधु वर्ल्ड टूर जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बानी

medhaj news 17 Dec 18,21:36:19 World
pvsidhu_ll.jpg

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने रविवार को राहत की सांस ली जब वह 2017 की विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जीत के साथ लंबे समय बाद किसी बड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं | सिंधू ने सीधे गेम में जीत दर्ज की और विश्व टूर फाइनल्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं | लगातार तीसरी बार सत्रांत फाइनल्स में खेल रही सिंधू को पिछले साल जापान की ही अकाने यामागुची के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार वह एक घंटे और दो मिनट चले मुकाबले में ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराकर खिताब जीतने में सफल रहीं |

सिंधु ने कहा- इस जीत के बाद खुश हूं। खुशी जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, क्योंकि इस साल यह मेरा पहला खिताब है। लगातार फाइनल हारने के बाद मिली यह जीत यादगार है। साल का अंत बेहतरीन हुआ। कहीं भी लोग मुझसे एक ही सवाल (फाइनल हारने को लेकर) पूछ रहे थे। मुझे आशा है कि यह सवाल फिर से मेरे सामने नहीं आएगा। मुझे लगता है कि अब मैं कह सकती हूं कि मैंने सोना जीता है। इस पर मुझे गर्व है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: