नसीरुद्दीन शाह ने इमरान खान को दिया करारा जवाब

medhaj news 23 Dec 18,18:57:01 World
nasurudeen.jpg

नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। शाह ने इमरान को नसीहत दी है कि वे अपने घर का ख्याल रखें। शाह ने तीखा जवाब देते हुए कहा - मुझे लगता है कि इमरान खान को उन मुद्दों पर टिप्पणी करने की (जिनका उनसे लेना-देना नहीं है) बजाय अपने देश के बारे में सोचना चाहिए। हमारे देश में 70 साल से लोकतंत्र बना हुआ है और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि आज के परिवेश में गाय की जान एक पुलिस इंस्पेक्टर की जान से ज्यादा कीमती है | उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की फिक्र होती है क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को मजहबी तालीम नहीं दी है और उन्हें डर है कि कल अगर कोई भीड़ उनके बच्चों को घेरकर उनका धर्म पूछती है तो वो जवाब नहीं दे पाएंगे |

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बुलंदशहर हिंसा पर दिए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणी पर भारत में बवाल मचने पर पड़ोसी मुल्क के बजीर-ए-आलम भी इस विवाद में कूद पड़े। इमरान तो चार हाथ आगे बढ़ते हुए नसीरुद्दीन शाह मामले को जिन्ना से जोड़कर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे तक जा पहुंचे। शनिवार को इमरान खान ने कहा, 'वह नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है।'शनिवार को पाकिस्तान में पंजाब सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इमरान खान ने कहा, ' उनकी सरकार पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है। यही पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना का भी विजन था।' इस दौरान वे अल्पसंख्यकों के नाम पर भारत को घेरने की कोशिश करते भी दिखे। उन्होंने भारत सरकार का जिक्र करते हुए कहा, 'हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है। भारत में लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के साथ समान नागरिकों जैसा व्यवहार नहीं किया जा रहा है।'

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: