हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मेक्सिको के गर्वनर का निधन
मेक्सिको में क्रिसमस से एक दिन पहले हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्यूबला की गवर्नर मारथा एरिका अलोंसो और उनके पति सीनेटर व पूर्व गवर्नर राफेल मोरेनो वैले के निधन हो गयी। अलोंसो ने अभी 14 दिसंबर को ही गवर्नर पद की शपथ ली थी।
मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सीनेटर राफेल मोरेनो वैले और उनकी पत्नी प्यूबला की गर्वनर मारथा एरिका अलोंसो के रिश्तेदारों के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं। बतौर राष्ट्रपति मैं (दुर्घटना के) कारणों की जांच की प्रतिबद्धता लेता हूं।’’
मैर्था एरिका अलोंसो प्यूबला के गवर्नर पद पर पहुंचने वाली पहली महिला थीं। उनके पति मोरेनो वैले वर्ष 2011 से 2017 तक मध्य राज्य प्यूबला के गवर्नर थे। स्थानीय संविधान के अनुसार अब अलोंसो की जगह एक अंतरिम गवर्नर की नियुक्ति होगी और तीन से पांच महीने के भीतर गवर्नर पद के लिए चुनाव कराना आवश्यक होगा।
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले लोपेज ओब्राडोर ने दुर्घटना की जानकारी देते दंपित की मौत की आशंका जताई थी। देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने मारथा और राफेल के निधन पर शोक जताया है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




