New Year's Eve पर गूगल का Doodle उठा झूम, बिखेरे कई रंग
एक दिन बाद नए साल और एक नए दशक की शुरुआत हो जाएगी। दुनियाभर के लोग साल 2020 का बाहें फैलाकर स्वागत कर रहे हैं। 31 दिसंबर की शाम धूमधाम से सेलिब्रेट की जाएगी। इस New Year's Eve को सर्च इंजन गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। Google ने इस मौके पर एक खास डूडल तैयार किया है।
गूगल डूडल में Froggy (गूगल का मौसम बताने वाला मेंढक) को दिखाया गया है, जो आतिशबाजी को देख रहा है। उसके पास में ही एक चिड़िया भी बैठी है जिसने जश्न मनाने वाली टोपी पहनी हुई है। मोबाइल पर मौसम गूगल सर्च करने वाले लोग फ्रॉगी से जरूर परिचित होंगे। फ्रॉगी इसलिए भी खुश है क्योंकि 2020 एक लीप इयर होगा।
गूगल डूडल में जो आतिशबाजी दिखाई गई है वह पांच अलग-अलग रंगों- नीली, लाल, पीली, पिंक और हरे रंग की है। इससे पहले गूगल ने 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर भी खास डूडल तैयार किया था। उस एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने से पहले 'हैपी हॉलीडेज' नजर आ रहा था। डूडल में दो कुर्सियों पर सैंटा क्लोज भी बैठे थे।














