Headline



काबुल में बड़ा आत्मघाती हमला, 61 लोगों की मौत, 171 लोग जख्मी

Medhaj News 18 Aug 19,15:32:05 World

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात हुए बड़े आत्‍मघाती बम विस्फोट में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 171 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोलो न्यूज ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि यह विस्फोट पश्चिम काबुल के एक वेडिंग हॉल में हुआ। इस समारोह में एक हजार से ज्‍यादा मेहमान उपस्थित थे। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बाद में जारी किया जाएगा। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक, घटना शनिवार रात स्थानीय समय के अनुसार 10.40 (भारतीय समयानुसार रात 11.40) बजे की है।





गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि अभी इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इस धमाके के पीछे की क्या वजह है। इस इलाके में अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। नुसरत रहीमी ने बताया कि हमलावर ने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच विस्‍फोट कर दिया। यह विस्‍फोट शादी के स्‍टेज के पास हुआ जहां म्‍यूजिशियन उपस्थित थे। एक प्रत्‍यक्षदर्शी का दावा है कि हमले में कई बच्‍चे भी मारे गए हैं। एक चश्‍मदीद ने बताया कि विस्‍फोट के बाद वेडिंग हॉल में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?