कजाखस्तान में इमारत से टकराकर विमान क्रैश,100 लोगों थे सवार
कजाखस्तान में 100 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, अलमाटी एयरपोर्ट के पास यह हादसा हुआ है। अभी तक नौ लोगों के मारे जाने की सूचना है। उड़ान भरने के फौरन बाद यह हादसा हुआ। विमान एक इमारत से टकराकर कई हिस्सों में टूट गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। विमान में 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान किस एयरलाइंस का था। यह विमान मध्य एशियाई राष्ट्र की राजधानी नूर-सुल्तान के लिए रवाना हुआ था।
कजाकिस्तान के अल्माटी एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद ही रडार से संपर्क टूट गया और विमान क्रैश हो गया। अभी तक दुर्घटना में सात लोगों की मौत की खबर आ रही है। घटना के विडियो में प्लेन क्रैश होने के बाद उसमें आग लगी नजर आ रही है। विडियो फुटेज में दिख रहा है कि आग काफी तेजी से फैलती है और आसपास के घरों में भी लग जाती है।














