Headline



मिस्र में दो अलग-अलग हादसों में 28 लोगों की मौत

Medhaj News 29 Dec 19,21:04:12 World

मिस्र में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा जख्मी हैं। मरने वालों में ज्यादातर भारतीय मूल के हैं। पहला हादसा दक्षिणी मिस्र में पोर्ट सईद और दमित्ता शहर के बीच हुआ। यहां एक कपड़ा फैक्ट्री की बस की कार से टक्कर हो गई। इसमें 22 की जान गई और 8 जख्मी हैं। बस में 16 भारतीय थे। भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मरने वालों में भारतीयों की संख्या पता नहीं चली।





दूसरा हादसा पूर्वी काहिरा में हुआ। यहां दो बसों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक भारतीय और दो मलेशियाई महिलाओं समेत 6 की मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा की हालत गंभीर है। भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर हेल्पलाइन नंबर + 20-1211299905 और + 20-1283487779 शेयर किया है। पोस्ट में लिखा कि दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। जहां पीड़ितों को भर्ती किया गया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?