Headline

Kumbh 2019

ब्रिटेन ने जलियांवाला बाग त्रासदी को ब्रिटिश भारतीय इतिहास पर शर्मनाक धब्बा बताया

Medhaj News 11 Apr 19,20:53:24 Tour

जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 साल बाद ब्रिटेन ने इस पर खेद जताया है | बुधवार को ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने कहा कि जलियांवाला बाग त्रासदी ब्रिटिश भारतीय इतिहास पर शर्मनाक धब्बा है | 100 वर्ष पहले जो कुछ हुआ था और उससे लोगों को जो पीड़ा हुई थी उसका हमें बहुत दुख है | हालांकि उन्होंने इस नरसंहार के लिए माफी नहीं मांगी | नरसंहार की इस घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर ब्रिटिश सरकार से औपचारिक माफी मांगने का प्रस्ताव रखा गया था | इस पर हाउस ऑफ कामंस परिसर के वेस्टमिंस्टर हॉल में हुई बहस में लगभग सभी सांसदों ने इसका समर्थन किया था |

सरकार की तरफ से विदेश मंत्री मार्क फील्ड ने ‘जलियांवाला बाग नरसंहार’ पर आयोजित बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि हमें उन बातों की एक सीमा रेखा खींचनी होगी जो इतिहास का ‘शर्मनाक हिस्सा’ हैं | ब्रिटिश राज से संबंधित समस्याओं के लिए बार-बार माफी मांगने से अपनी तरह की दिक्कतें सामने आती हैं | 13 अप्रैल, 1919 के दिन अमृतसर के जालियांवाला बाग में इकट्ठा हुए निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ब्रिटिश सैन्य अधिकारी जनरल रेजिनाल्ड डायर के निर्देश पर फायरिंग हुई थी | इसमें बच्चे, बूढ़े और महिलाओं समेत सैकड़ों लोग मारे गए थे | ब्रिटेन की तरफ से जलियांवाला नरसंहार में लगभग 400 लोगों की मौत की बात कही गई थी | हालांकि, भारत के मुताबिक इसमें करीब 1000 लोग मारे गए थे |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा