Headline


भारी गर्मी और बिजली कटौती से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है

Medhaj News 12 Jun 19,21:24:20 Tour

भारी गर्मी और बिजली कटौती के बीच लोगों जल्द राहत मिल सकती हैं | केंद्र की मोदी सरकार टैरिफ पॉलिसी लागू करने के लिए फुल एक्शन में आ गई है | जानकारी के मुताबिक, पावर टैरिफ पॉलिसी को लेकर ज्यादातर राज्यों के साथ सहमति बन चुकी है | टैरिफ पॉलिसी के नए प्रावधानों के मुताबिक, ज्यादा बिजली कटौती पर पैनल्टी लगेगी | इसे बिजली के बिल के साथ एडजस्ट किया जाएगा | टैरिफ पॉलिसी अपनाने वाले सभी राज्यों में स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है | वहीं, पॉलिसी लागू होने के 3 साल के अंदर सौ फीसदी स्मार्ट मीटर जरूरी होंगे | साल के शुरुआत में इसको लेकर बातचीत हो चुकी है | 1 अप्रैल 2019 से यह पॉलिसी देश में लागू होने वाली थी | लेकिन कुछ राज्यों ने इसको लेकर असहमति जताई थी | जिसके बाद इसे लागू नहीं किया गया था |

पावर टैरिफ पॉलिसी पर एनर्जी मंत्रालय ने एक्शन तेज कर दिया है | इसको लेकर मंत्रालय नया कैबिनेट नोट तैयार करने में जुटा है | अगले 10 से 15 दिन में कैबिनेट को नया नोट भेजा जाएगा | जिन राज्यों को इससे आपत्ति है उनको लेकर मंत्रालय ने बातचीत शुरू की है | कुछ राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के साथ केंद्र सरकार ने मंगलवार को बातचीत की है | अब अधिकतर राज्य टैरिफ पॉलिसी के प्रवाधानों से सहमत हो चुके है | पावर टैरिफ प्रावधानों के मुताबिक ज्यादा बिजली कटौती पर पैनल्टी लगेगी | अगर तय समय से ज्यादा बिजली कटौती होती है तो डिस्कॉम पर जुर्माना लगेगा | पैनल्टी की रकम को बिजली बिल के साथ एडजस्ट किया जाएगा | राज्यों को औसत बिजली खपत के बराबर पीपीए करना जरूरी होगा | इसमें सभी राज्यों को स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी है | पावर टैरिफ पॉलिसी लागू होने के 3 साल के अंदर सौ फीसदी स्मार्ट मीटर जरूरी होंगे | इस साल के शुरुआत में भी राज्यों से साथ बातचीत हो चुकी है | इस पॉलिसी को 1 अप्रैल 2019 से लागू करने की योजना थी | लेकिन कुछ राज्यों के ऐतराज के चलते इस पर सहमति नहीं बन पाई थी |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!