बिलखती शहीद की बेटी…तस्वीर देख DIG ने कहा, ‘तुम्हारे आंसु झुलसा रहे हमारा कलेजा’

medhaj news  |  Tour  |  30 Aug 17,21:58:59  |  

सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद ASI अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा की तस्वीर बेहद वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 8 साल की जोहरा पिता को खोने की खबर सुन रो रही है। तस्वीर को देख किसी भी शख्स की आखों में आंसु आ जाएंगे।

बीते सोमवार को ASI अब्दुल राशिद को आतंकी हमले के दौरान गोली लगी थी। उस समय वे ड्यूटी पर थे और पुलिस स्टेशन वापिस लौट रहे थे। पिता की मौत के बाद जब यह खबर दी गई तब वह स्कूल में ही थी। वह इस बात को मानने से साफ इंकार कर रही थी के उसके पिता उस दुनिया में नहीं है। रोती बिलखती जोहरा ने कहा कि उसे अपनी पापा की याद आ रही है। वे बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती है। जैसे की उसके पापा चाहते थे।

इसे भी पढ़ें-सीएम मोनहर लाल खट्टर ने कहा, ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा...जो मांगता हैं मांगता रहे’

तस्वीर के वायरल होने के बाद दक्षिण कश्मीर पुलिस के DIG ने जोहरा के लिए खुला खत लिखा है। उन्होंने फेसबुक पर जोहरा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तुम्हारे आंसु हमारे कलेजों को झुलसा रहे हैं।

पोस्ट में जोहरा को DIG ने लिखा, ‘तुम्हारे आसुंओं ने मुझे तड़पने पर मजबूर कर दिया है। अभी तुम यह समझने के लिए बहुत छोटी हो कि ऐसा क्यों हुआ। तुम्हारे पिता हम सब की ही तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस फोर्स का चेहरा थे, जो कि हमेशा वीरता और बलिदान का उदाहरण रहेंगे। तुम्हारी आंख से निकलता एक-एक आंसू हमारे कलेजे को झुलसा देता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस अब्दुल राशिद को हमेशा एक सच्चे पुलिस ऑफिसर के तौर पर याद करेगी।’ इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है।