एक क्लिक में जाने दिन भर की बड़ी खबरें...
हर रोज सुबह से लेकर शाम तक अनेक घटनाएं घटती हैं। देश, विदेश, खेल और मनोरंजन की हर बड़ी खबर 1 मिनट में जाननें के लिए क्लिक करें केवल यहां...
1मुबंई में आज भी मुसलाधार बारिश से लोग परेशान है। मंगलवार को लगातार 5 घंटे बारिश हुई। कई जगहों पर तो 300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के सीएम ने बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों को फिलहाल बंद रखने का आदेश दिया है। मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
मुंबई में बारिश का कहर, अगले 48 घंटे होती रहेगी बारिश
2 RSS से जुड़े मुस्लिम संगठन राष्ट्रीय मंच ने बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी देने का विरोध करते हुए कहा है कि ये कुर्बानी नहीं बल्कि जानवरों का कत्ल है। ईद-उल-अजहा से पहले ही मुस्लिम संगठनों व नेताओं ने इस्लाम धर्म को मानने वालों से सड़कों पर कुर्बानी ना देने का आग्रह किया है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की लोगों से अपील, बकरीद पर ना दें जानवर की कुर्बानी
3 लंबे समय से भारत और चीन के बीच चल रहा डोकलाम विवाद खत्म हो गया है, दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी सेनाएं एक साथ पीछे हटा ली है। माना जा रहा है कि ये भारत की एक तरह से कुटनीतिक जीत है। इस जीत पर बोलते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा की 56 इंच के सीने का ही परिणाम है कि भारत ने चीन से बिना युद्ध लड़े ही जीत हासिल की है।
पीएम के 56 इंच सीने का नतीजा कि हम जीते डोकलाम विवाद: केशव प्रसाद मौर्य
4 मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि कोर्ट ने 26 अगस्त को पीएम पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। कोर्ट ने कहा कि कुछ चैनलों ने इस तरह की खबर चलाई, कुछ अखबारों में भी छापा गया था। अदालत ने कहा कि मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा, ‘ 26 अगस्त को पीएम पर नहीं की गई किसी तरह की टिप्पणी’
5 राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डॉक्टर आपस में लड़ रहे है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि वे बेसुध मरीज को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ कर लड़ रहे हैं।
ओटी में बेसुध पड़ी मरीज के सामने आधे घंटे तक लड़ते रहे डॉक्टर, वीडियो वायरल
6 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। लोगों में जहां गुरमीत राम रहीम के लिए केवल गुस्सा और आक्रोश भरा पड़ा है, वहीं भाजपा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह ने उनके प्रति हमदर्दी जताई है।
भाजपा सांसद ने कहा, ‘आसाराम और गुरमीत जैसे संतों के साथ इस तरह के बर्ताव से सहमत नहीं’
7 हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में राज्य में दो बार हिंसा हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है, इसके बाबजूद सीएम अपने पद से इस्तीफा देना नहीं चाहते है। आज सीएम खट्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे।दिल्ली में सीएम खट्टर ने अमित शाह को राज्य के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में अब शांति है।
सीएम मोनहर लाल खट्टर ने कहा, ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा...जो मांगता हैं मांगता रहे’
8 सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद ASI अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा की तस्वीर बेहद वायरल हो रही है। इस तस्वीर में 8 साल की जोहरा पिता को खोने की खबर सुन रो रही है। तस्वीर को देख किसी भी शख्स की आखों में आंसु आ जाएंगे।
बिलखती शहीद की बेटी…तस्वीर देख DIG ने कहा, ‘तुम्हारे आंसु झुलसा रहे हमारा कलेजा’
9 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। अब पुलिस ने गुरमीत राम रहीम की संपत्ति को सील करने का काम शुरू कर दिया है। सुत्रों की मानें तो गुरमीत राम रहीम के पंचकुला में स्थित आलीशान घर के अंदर स्थित बेडरूम के दरवाजे को पुलिस ने लात मारकर तोड़ा है।
ऐसा दिखता है राम रहीम का कमरा, लात मारकर पुलिस घुसी अंदर
10 पिछले लंबे समय से चल रहा भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद खत्म हो गया है। इसके बाद भी चीन ने भारत को धमकी देने का सिलासिला बंद नहीं किया है। चीन ने भारत को इस सीमा विवाद से सीख लेने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद से बचा जा सके।
विवाद खत्म लेकिन नहीं सुधर सकता चीन, भारत को डोकलाम विवाद से सीख लेने की दी सलाह
