पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे | यहां पहुंचने पर पीएम मोदी का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया | उनके सम्मान में मालदीव की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य पेश किया | मालदीव की राजधानी मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया | इस मौके पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह भी मौजूद रहे. गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान भारत का राष्ट्रगान भी बजाया गया | गार्ड ऑफ ऑनर के बाद प्रधानमंत्री ने मालदीव के प्रतिनिधिमंडल के साथ साथ मुलाकात की |
मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह ने उनका अपने नेताओं से परिचय कराया | इसके बाद वह वहां की संसद को संबोधित करेंगे | 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कुल 10 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं | इनमें मॉरीशस और नेपाल जैसे देश शामिल हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया जाएगा | मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को यह घोषण की | लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और वह सत्ता संभालने के बाद पहली बार द्विपक्षीय दौरे पर शनिवार को मालदीव पहुंचेंगे |


