प्रधानमंत्री इमरान खान ने एससीओ समिट के प्रोटोकॉल को तोड़ा
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वो गलती कर दी, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एससीओ समिट के प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए सभी राष्ट्राध्यक्षों के आने से पहले ही अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए | उन्हें ऐसा करता देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया | इमरान खान की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है | पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है | इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समिट हॉल में जब एससीओ सदस्य देशों के प्रमुख एक-एक करके अंदर आते हैं, तो सभी अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर एक-दूसरे के सम्मान में ताली बजाते हैं | लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था | वह अपनी सीट पर ही बैठे इधर-उधर देख रहे थे | कुछ देर बाद ही उन्हें इस बात का अहसास भी हो गया कि वह अकेले सीट पर बैठे हुए हैं | इसके बाद वह खड़े हो गए | जब सारे नेता हॉल के अंदर आ गए उससे पहले ही एक बार फिर इमरान खान बैठक गए | वीडियो को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमरान खान समझ ही नहीं पा रहे थे कि उन्हें करना क्या है |
Prime Minister of #Pakistan @ImranKhanPTI's Arrival with other World Leaders at Invitation of President of Kyrgyzstan for Opening Ceremony 19th Meeting of the Council of the Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization in Bishkek Kyrgyzstan (13.06.19)#SCOSummit2019 pic.twitter.com/fYdKYN3Fv7
— PTI (@PTIofficial) June 13, 2019

