बारिश के दौरान राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने पीएम मोदी के लिए छाता संभाला
Medhaj News 15 Jun 19 , 06:01:39 Sports
एससीओ सम्मेलन के दौरान जब एक कार्यक्रम में बारिश होने लगी तो सिक्यॉरिटी स्टाफ की बजाय किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने पीएम मोदी के लिए छाता संभाला और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इससे पहले पिछले सप्ताह श्रीलंका पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने छाता संभाल लिया।
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में जब पीएम मोदी पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए मौजूद राष्ट्रपति सिरिसेना ने अन्य अधिकारियों की बजाय खुद ही छाता संभाल लिया। पीएम नरेंद्र मोदी को प्रोटोकॉल से परे मिले इस सम्मान को कूटनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन में पीएम मोदी के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।


