Headline


लॉन्च हुई Samsung की Galaxy Watch......

Medhaj News 11 Aug 19 , 06:01:39 Sports

सैमसंग(Samsung) ने हाल ही में हुए अपने 'Unpacked' इवेंट में गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2(Galaxy Watch Active 2) स्मार्टवॉच का विशेष अंडर आर्मर एडिशन(under armour edition) लॉन्च कर दिया है | इस एक्टिव वॉच की कीमत बाकी एडिशन के मुकाबले 309 डॉलर से 30 डॉलर ज्यादा है | अंडर आर्मर अमेरिकी फुटवेयर और स्पोर्ट्स एपेरल बनाने वाली कंपनी है | सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल कम्यूनिकेशंस बिजनेस के प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी टीम के प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष वोनचेओल चाई ने कहा कि मैं अंडर आर्मर के एथलेटिक साहस को खासतौर से गैलेक्सी यूज़र्स के लिए लाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं | वायरलेस चार्जिग की सुविधा के साथ ही यह वॉच कई प्रीलोडेड सॉफ्टवेयर्स के साथ आती है, जो अंडर आर्मर के फिटनेस इकोसिस्टम के साथ इंटिग्रेटेड है | यह वॉच ब्लैक और मॉड ग्रे कलर में उपलब्ध कराई गई है | इस स्मार्टवॉच के बाकी फीचर्स में केडेंस बेस्ड रियल टाइम कोचिंग और दुनिया के सबसे बड़े फिटनेस समुदाय तक बिल्ट इन मैप माई रन ऐप(Map My Run) के ज़रिए पहुंच शामिल है | यह स्मार्टवॉच एंड्रायड(Android) के साथ आईओएस(iOS) के लिए भी है और हार्ट रेट मॉनिटर, इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राम, एक्सेरेलोमीटर, जायरोस्कोप और बैरोमीटर से लैस है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया