Headline


ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा

Medhaj News 12 Jun 19 , 06:01:39 Sports

आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है | दोनों टीमों के बीच मैच टॉन्टन में होना है | इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है | मौसम विभाग के मुताबिक टॉन्टन में बुधवार को पूरा दिन बादल छाए रहेंगे | हालांकि सुबह के समय बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं | ऐसे में मैच की दूसरी पारी में खलल पड़ा सकता है | बुधवार को तापमान 11 से 14 ड्रिगी सेलशियस से बीच बना रहने की उम्मीद जताई गई है | श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का पिछला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था | मैच में टॉस तक नहीं हो पाया था | ऐसे में पाकिस्तान की टीम नहीं चाहेगी कि एक बार फिर उनका मैच बारिश के चलते रद्द हो |





वहीं दूसरी ओर भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भी जीत के ट्रैक पर वापस आने को बेताब हैं, वह बारिश के चलते वह दो अंक हासिल करने का मौका चूकना नहीं चाहेंगे | आईसीसी वर्ल्ड कप के 17वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है | मैच टॉन्टन के मैदान पर होगा जहां पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराने के बाद जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेगी | वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ हार के बाद जीत की पटरी पर आने की कोशिश करेगी | वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का अभियान खराब तरीके से शुरू हुआ था | वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम 105 रन पर आउट होने के बाद मैच सात विकेट से मैच गंवा बैठी थी | अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने हालांकि खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 14 रन से हराकर सबको चौंका दिया | श्रीलंका के खिलाफ टीम का तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया