AUSvIND LIVE: पर्थ टेस्ट लंच के बाद का खेल शुरू ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 112/1, बुमराह ने भारत को दिलाई पहली सफलता

Medhajnews 14 Dec 18 , 06:01:38 Sports

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। पहला सेशन पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम समाचार लिखे जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर मार्कस हैरिस (55) और उस्मान खवाजा 0) रनों पर अभी नाबाद है लंच के बाद बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलायी बुमराह ने फिंच को (50) रनों पर एलबीडबल्यू आउट किया । लंच तक के खेल में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह पटरी से बाहर नजर आए। किसी भी गेंदबाज ने प्रभावित करने वाला खेल नहीं दिखाया।

आप को बता दें कि यह मुकाबला पर्थ के वाका की जगह नवनिर्मित ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच पर हो रहा है। ऑप्टस स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट का 117वां मैदान है। यह ऑस्ट्रेलिया का 10वां टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम है, साथ ही पर्थ में वाका के बाद यह दूसरा स्टेडियम है।

इस मैच के लिए भारत ने टीम में दो अहम बदलाव किए। बल्लेबाज रोहित शर्मा और टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल होने के कारण हनुमा विहारी और उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।


रोहित-अश्विन का न होना भारत के लिए यह दोहरा झटका है क्योंकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी टखने की अपनी चोट से नहीं उबरे हैं। पहले टेस्ट के दौरान अश्विन की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जबकि रोहित की पीठ में दर्द उभर आया था।

भारत: भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान एवं विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड

पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच
02 अतंरराष्ट्रीय मैच (1 वनडे, 1 टी-20) इस स्टेडियम में अब तक खेले गए हैं
117वां टेस्ट स्टेडियम है ऑप्टस दुनिया का और ऑस्ट्रेलिया का दसवां

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'