न्यूजीलैंड के ग्रैंडहोम ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक..

Medhajnews 28 Dec 18 , 06:01:38 Sports

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड)। ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

डि ग्रैंडहोम ने छह चौके और एक छक्के की मदद से केवल 28 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले का रिकॉर्ड टिम साउथी के नाम पर था जिन्होंने दस साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के मिसबाह उल हक के नाम पर है। मिसबाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था।

हम आप को बता दे की टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के शतक व कॉलिन डी ग्रैंडहोम के आतिशि अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड जीत की तैयारी कर ली है। क्राइस्टचर्च में जारी टेस्ट के तीसरे दिन 660 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने स्टंप्स के समय 24 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत