Kumbh 2019

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर विवादों में …

Medhaj News 9 May 19 , 06:01:39 Sports

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर विवादों में हैं | दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की | इस तस्वीर में वह पाकिस्तानी झंडा अपने सीने से लगाए नजर आ रही हैं | इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि वह अपने देश भारत से प्यार करती हैं | ये लुक उन्होंने फिल्म 'धारा 370' में अपने किरदार के लिए लिया है | इस फिल्म के लिए ही राखी पाकिस्तानी झंडे को सीने से लगाए दिख रही हैं | अब राखी ने तो सफाई दे दी | लेकिन ट्रोलर्स हैं कि मानते नहीं | जैसे ही तस्वीर इंटरनेट पर आई | कमेंट्स की बहार आ गई | एक यूजर ने लिखा - आप पाकिस्तान की नागरिकता के लिए सही हैं मिस राखी पाकिस्तानी सावंत | 'जहरीली गर्ल' नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'पैसे की खातिर दुश्मन मुल्क का झंडा सीने से लगा लेंगी? गद्दार औरत | शिवानी ने लिखा, हद हो गई अब तो कुछ शर्म करो | हमेशा आपको सपोर्ट किया | लेकिन ऐसी चीज ना करो कि खुद पर शर्म आए कि आपको सपोर्ट किया | एक यूजर ने तो नाराजगी में राखी को अनफॉलो करने की धमकी ही दे डाली | my heaven my rules नाम की यूजर ने लिखा, इस चीज के लिए मैं आपको अनफॉलो कर रही हूं | आपने आजतक जितने भी गंदे चीज किए वो सब भूल जाती हूं | लेकिन ये बिल्कुल नहीं | अपनी तस्वीर पर कैप्शन के साथ ही सफाई दे चुकी राखी ने कहा, मैं लोगों को ये बताना चाहती हूं कि मैं एक पाकिस्तानी लड़की दिखाई गई हूं | पाकिस्तान के लोगों के सीने में भी दिल होता है | बहुत प्यारे होते हैं | सब बुरे नहीं होते |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष